Published on: 26 Sep 2026
इन्दिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के अधिष्ठाता अकादमिक मामले एवं औषध विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील कुमार ने बी. फार्मेसी सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन केंद्रित काउंसिलिंग शेड्यूल की घोषणा की है। यह शेड्यूल हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा समिति (HSTES) द्वारा जारी किया गया है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. असीम मिगलानी ने प्रवेश प्रक्रिया के सुचारू संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि "विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, शोध-उन्मुख और रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। बी. फार्मेसी पाठ्यक्रम में पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध प्रवेश प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।"
प्रो. सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (OCET)-2026 के माध्यम से योग्यता सूची (मेरिट लिस्ट) जारी किए जाने के बाद अब प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए काउंसिलिंग का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
काउंसिलिंग एवं सीट आवंटन का विस्तृत कार्यक्रम:
*प्रथम काउंसिलिंग:*
विकल्प चयन एवं लॉकिंग: 25 सितंबर 2026 (प्रातः 11:00 बजे) से 28 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
*सीट आवंटन परिणाम:* 29 सितंबर 2026 (सायं 04:00 बजे)
*संस्थान में भौतिक उपस्थिति (फिजिकल रिपोर्टिंग):* 30 सितंबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे) से 05 अक्टूबर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
*द्वितीय काउंसिलिंग:*
विकल्प चयन एवं लॉकिंग: 06 अक्टूबर 2026 (प्रातः 11:00 बजे) से 08 अक्टूबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
*सीट आवंटन परिणाम:* 09 अक्टूबर 2026 (सायं 04:00 बजे)
*संस्थान में भौतिक उपस्थिति (फिजिकल रिपोर्टिंग):* 12 अक्टूबर 2026 (प्रातः 10:00 बजे) से 14 अक्टूबर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)
*महत्वपूर्ण तिथियां एवं दिशा-निर्देश:*
शैक्षणिक सत्र (कक्षाओं) की शुरुआत: 15 अक्टूबर 2026
*प्रवेश की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2026*
पोर्टल पर अंतिम अपलोडिंग तिथि: 11 नवंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
प्रो. सुनील कुमार ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश प्रक्रिया, सीट आवंटन और अन्य अद्यतन जानकारियों के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेब पोर्टल www.techadmissionshry.gov.in का अवलोकन करते रहें।